DOSA हमारे देश में सब से ज्यादा पसंद किया जाने वाला नास्ता में से एक है , इसे ज्यादा तर लोग सुबह , या शाम के नास्ता के रूप में खाना पसंद करते है। South India में डोसा का एक अलग ही क्रेज़ देखने को मिलता है , डोसा यहाँ के लोगो का Traditional Dish में से एक है, यहाँ के घरो में डोसा का बनाना एक आम सी बात है। अगर आप ने कभी South India का यात्रा किया होगा तो आप ने खुद देखा होगा की यहाँ के लोग डोसा को कितने चाव के साथ खाते है। वैसे तो हमारे देश में डोसा को विभिन्न प्रकार से बनायीं जाती है जैसे - Sada Dosa, Masala Dosa , Paneer Dosa , Pyaj Dosa, Cheese Dosa , Neer Dosa आदि। आज के इस लेख में हम आपको POHA DOSA बनाना सिखाएंगे, आज कल पोहा लगभग सभी के घरो में आसानी से उपलब्ध होता है, इसक उपयोग कर के आप Poha Dosa को बहुत ही आसानी से अपने घरो में बना सकते है। यह डोसा स्वादिस्ट होने के साथ-साथ,यह हमारे हेल्थ के लिए भी लाभदायक होता है. तो चलिए अब बिना देर किये POHA DOSA बनाने की स्टेप बाई स्टेप विधिं को जानते है।
POHA DOSA के लिए आवश्यक सामग्री
1- चांवल 1 कप
2 - पोहा - 1 कप
3 - उड़द दाल - 1 /4 कप
4 - मेथी के दाने - 1/2 चम्मच
5 - पानी - आवश्यकता के अनुसार
6 - नमक - स्वादानुसार
POHA DOSA बनाने की विधि
स्टेप 1- सामग्री को पानी में भिगोना
* सब से पहले हम एक बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमे उड़द दाल,चांवल,और मेथी के दानो को को डाल कर उसे भीगने के लिए छोड़ दे।
* एक दूसरा बर्तन में पानी डालकर पोहा को 10 मिनट के लिए भीगने के लिए छोड़ दे।
स्टेप 2 - पेस्ट तैयार करना
* जब उड़द दाल, चावल , और मेथी दाना अच्छी तरह से भींग जाये तो उसे मिक्सी के सहायता से अच्छी तरह से चिकना पीस ले।
* अब भींगे हुवे पोहा को इस पेस्ट में मिलाकर इसे और एक बार मिक्सी की सहायता से चिकना पीस कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले।
* अब इस पेस्ट में आवश्यकता के अनुसार पानी मिलकर 5 -6 घंटे के लिए फर्मेन्टेड होने के लिए छोड़ दे।
स्टेप 3 - पोहा डोसा बनाना
* अब तैयार पेस्ट को तवे में डाल कर उसे गोलाकार शेप में घुमा के फैलाये, और इसे अच्छा क्रिस्पी होने तक सेंके।
* इसके ऊपर थोड़ा तेल डाल कर इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से सेंके .
स्टेप 4 - पोहा डोसा को परोसना
POHA DOSA बनाने के लिए कुछ आवश्यक सुझाव
* डोसा बनाने के लिए तवे को अच्छे से गर्म कर ले ताकि इसका पेस्ट तवे में न चिपके।
* इस डोसा को पोहा मिलाकर बनाने से यह इस डिश को हल्का और पचने में आसान बनाता है।
POHA DOSA के हेल्थ बेनिफिट
इस डोसा में भरपूर मात्रा में फाइवर होता है , और इसके साथ यह ग्लूटन- फ्री भी होता है , जो हमारे पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है. और यह हमारे वजन को कम करने में भी सहायक होता है।
उम्मीद करते है की आज की ये रेसेपी आपको जरूर पसंद आयी होगी,इसी प्रकार की और भी स्वादिस्ट रेसिपी के लिए जुड़े रहिये Pandit Ji Ki Desi Recipes के साथ