Jira rice Recipe - Rice हमारे देश के प्रमुख भोजनों में से एक है, लोग इसे दिन में लंच के समय और रात में डिनर के साथ खाना पसंद करते है, अमीर से लेकर गरीब वर्ग के लोग राइस को बड़े मजे के साथ दाल या सब्जी के साथ खाते है। अगर आप रोज सिंपल राइस खा कर बोर हो गए है तो आप जीरा राइस ट्राई कर सकते है, यह खाने में बहुत ही स्वदिस्ट होता है। जीरा Rice को आप बड़ी आसानी बहुत ही कम समय में अपने घरो में बना सकते है। तो आइये अब बिना किसी देरी के Jira Rice बनाने की स्टेप बाई स्टेप विधि जानते है।
जिरा राइस के लिए सामग्री तालिका
सामग्री | मात्रा |
---|---|
बासमती चावल | 1 कप |
प्याज (बारीक कटा हुआ) | 1/2 कप |
जीरा | 2 चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
नींबू का रस | स्वाद बढ़ाने के लिए |
तेल | 2 चम्मच |
Jira Rice बनाने की स्टेप बाई स्टेप विधि - ऊपर दिए हुवे सामग्री की सहायता से हम स्वादिस्ट जीरा राइस बनाएंगे।
स्टेप 1 - जीरा राइस बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को साफ़ पानी से धो कर 1 घंटे के लिए भीगने के लिए छोड़ दे।
स्टेप - 2 - अब एक बड़े तवे में तेल डालकर इसे गर्म कर के इसमें जीरा को डाल कर इसे चटकने तक भुने।
स्टेप 3 - जीरा के चटकने के बाद इसमें बारीक़ कटे प्याज को डाल कर इसको सुनहरा कलर आने तक भुने।
स्टेप - 4 - अब भींगे हुवे बासमती चावल को तवे में डाल दे अब इसमें 3 कप पानी डालकर इसे 10-15 मिनट तक गैस के धीमी आंच में अच्छे से पका ले।
स्टेप 5 - चावल के उबाल जाने के बाद इसमें नीबू के कुछ बुँदे डाल दे इससे इसमें खट्टापन आएगा।
स्टेप 6 - अब आपका जीरा राइस बन कर तैयार है, इसे आप गरमा-गरम सर्व करे।
हमें उम्मीद है की आज की Jira Rice की ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आयी होगी , इसी प्रकार की और स्वादिस्ट और मजेदार रेसिपी के लिए Pandit Ji Ki Desi Recipes के साथ जुड़े रहे।
Nice
जवाब देंहटाएं