Suji ka Healthy Nasta Recipe - हर रोज सुबह होते ही सबसे पहले यही ख्याल आता है के आज नास्ते में क्या बनाऊ ? आज के इस लेख में हम आपको सिर्फ आधा कटोरी सूजी से बहुत ही टेस्टी और स्वादिस्ट नास्ता बनाना सिखाएंगे। इसे आप अपने घरो में बहुत ही आसानी से बहुत ही कम समय में बना सकते है , अगर आप अपने बच्चो के टिफिन बॉक्स को स्पेशल बनाना चाहते है तो यह डिश बहुत ही अच्छा विकल्प है। तो आइये अब बिना देर किये इस नास्ता को बनाने की विधि जानते है।
टेबल ऑफ़ कंटेंट्स (Table Of Contents) 👇
क्रम संख्या | विषय |
---|---|
1. | परिचय |
2. | आवश्यक सामग्री |
3 | सूजी नाश्ता बनाने की विधि |
4 | स्टेप 1: सूजी का पेस्ट बनाना |
5 | स्टेप 2: पेस्ट को फूलने देना |
6 | स्टेप 3: मसाले मिलाना |
7 | स्टेप 4: तवे पर नाश्ता तैयार करना |
8 | स्टेप 5: परोसना |
- 1 / 2 कटोरी सूजी
- 1 / 2 चम्मच शक्कर
- 1 / 2 चम्मच नीबू का रस
- 1 चम्मच तेल
- 1 / 2 चम्मच जीरा
- 1 / 2 कप पानी
- 2 चुटकी खाने का सोडा
- 2 लाल मिर्च
- नमक स्वादानुसार
सूजी का नास्ता बनाने की विधि (How To Make Suji Ka Nasta Recipe ) - ऊपर दिए गए सामग्री का उपयोग कर हम सूजी से स्पेशल हल्का फुल्का और टेस्टी नास्ता बनाएंगे जो बच्चो को खूब पसंद आएगा आइये जानते है इसकी विधि
* यह नास्ता बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में सूजी लेना है।
* इसके बाद मिक्सर के जार में सूजी , शक्कर , तेल , नीबू का रस और 1 / 2 कप पानी डाल कर अच्छी तरह से पीस कर गाढ़ा पेस्ट बना ले।
* अब इस पेस्ट को एक बॉउल में निकाल कर 10 मिनट के लिए एक बर्तन से ढँक कर छोड़ दे ताकि सूजी अच्छे से फूल जाये।
* 10 मिनट के बाद सूजी के इस पेस्ट में जीरा और नमक को डाल कर अच्छी तरह से फेट ( मिक्स ) ले।
* अब एक कुकिंग तवा में तेल डाल कर इसे चारो तरफ फैला दे ताकि पेस्ट इसमें न चिपके और इसे गैस के मीडियम फ्लेम में गर्म कर ले।
* जब तवा गर्म हो जाये तो सूजी के पेस्ट को एक बड़े चम्मच में थोड़ी - थोड़ी मात्रा में लेकर गोलाकार शेप में पुरे तवे में डाल दे।
* अब तवे को एक बर्तन के सहायता से ढंक कर गैस के धीमी आंच में 2 मिनट के लिए पका लीजिये।
* आपका सूजी का स्वादिस्ट नास्ता बनकर तैयार है इसे आप एक प्लेट में निकाल ले और टमाटर की चटनी या आम के अचार के साथ सर्व करे।
यह नास्ता सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है , इस नास्ते को आप अपने बच्चो के लंच बॉक्स में भी रख सकते है। यह खाने में बहुत ही क्रिप्सी और स्वादिस्ट होता है।
हमें उम्मीद है की आज की ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आयी होगी इसी प्रकार की और भी स्वादिस्ट और मजेदार रेसिपी के लिए Pandit Ji Ki Desi Recipes के साथ जुड़े रहे।